जहानाबाद, मार्च 20 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड अंर्तगत पाली थाना क्षेत्र के उत्तरसेरथु गांव से अपह्रत युवती को पुलिस ने मोबाईल लोकेशन के आधार पर कानपुर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बलिराम कुमार को भी गिरफ्तार कर किया है। थाना प्रभारी कृष्णानंद ने बताया कि 13 मार्च को लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया, जिसमें लड़की की लोकेशन कानपुर में पाया गया। इसके बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और कानपुर में अभियान चलाकर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि यूट्यूब पर सर्कस का वीडियो देखने के दौरान उसकी बलिराम कुमार से बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान उसने सर्कस सीखने की इच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.