जहानाबाद, फरवरी 12 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के करण बिगहा ग्राम से चार माह पूर्व अपहृत नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के कारण बिगहा से एक नाबालिक बच्ची को शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद लड़की के परिजन द्वारा रौशन कुमार ग्राम फतेहपुर संडा पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। लड़की के परिजन द्वारा दिए आवेदन के बाद लड़की की खोजबीन जारी थी। आखिरकार बीते दिन लड़की का पता औरंगाबाद में मिला, जहां से इस उक्त आरोपित लड़का के साथ सकुशल बरामद कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...