जमशेदपुर, जनवरी 19 -- आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो रविवार को सर्किट हाउस एरिया स्थित कैरव गांधी के उद्यमी पिता देवांग गांधी से मिले। इस दौरान उन्होंने देवांग गांधी को आश्वासन दिया कि वे कैरव गांधी की तलाश में बिहार के डीजीपी से बात करेंगे। आजसू नेता ने देवांग गाधी से कहा कि सहयोगी पार्टी की सरकार होने से बिहार में मदद मिलेगी। उन्होंने देवांग गांधी का मोबाइल नंबर लेने के साथ अपना नंबर भी दिया और कहा कि उनके पुत्र की तलाश में हरसंभव सहयोग करेंगे। सुदेश ने यह भी कहा कि राज्य में लगातार आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों और आमलोगों में भय व असुरक्षा का माहौल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। लोग डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं। आपराधिक घटनाओं को रोकने की जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन पर है, लेकिन रोज घटनाएं हो रही हैं। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.