मथुरा, फरवरी 12 -- गांव अगरयाला बंबा के समीप से अपहृत युवक की तलाश में जुटी टीमों ने अपहृत को सकुशल बरामद करने को लेकर मथुरा से हरियाणा तक करीब दो सैकडा सीसीटीवी खंगाले है। इस दौरान पुलिस ने कार नम्बर के आधार पर ट्रेस कर लिया है। करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा। बताते चलें कि सोमवार को गांव अगरयाला बंबा के समीप से पोस्ट ऑफिस ड्यूटी पर जा रहे गांव कामर, कोसीकलां निवासी युवक रामवीर को कार सवार बदमाश दिनदहाड़े अपहरण कर ले गये थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एसएसपी श्लोक कुमार ने खुलासा करने को छह टीमें लगाई हैं। पुलिस टीमें लगातार संभावित स्थलों पर तलाश कर रही हैं। बताते हैँ कि पुलिस टीमों द्वारा मथुरा से हरियाणा तक करीब दो सैकड़ा सीसीटीवी कैमरे...