जहानाबाद, फरवरी 23 -- भट्ठी तोड़ जावा महुआ किया नष्ट, बाइक व शराब जप्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों और शराब के धंधेबाजों के खिलाफ की जा रही छापेमारी में पिछले 24 घंटे के भीतर एक अपहृता को पुलिस ने बरामद किया और साधारण अपहरण मामले की आरोपित एक महिला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें दो वैसे व्यक्ति हैं जिनके खिलाफ गैरजमानतीय वारंट निर्गत था।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शराब बनाने की एक भट्ठी तोड़ी और जावा महुआ नष्ट कर निर्मित शराब और एक बाइक को जप्त किया। सोमवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से उक्त जानकारी दी गई। बताया गया है कि टेहटा थाने की पुलिस ने पटना जिला के पाली थाना अंतर्गत लालगंज सराय गांव की निवासी छोटी देवी नामक एक महिला की गिरफ्तारी की। उनके विरूद्ध टेहटा थाने में साधारण अपहरण का मामला दर्ज था। पुलिस की कार्रवाई मे...