किशनगंज, अप्रैल 30 -- किशनगंज, संवाददाता। कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कांड दर्ज किए जाने के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। युवती के परिजन द्वारा सोमवार को कोचाधामन थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि गांव के एक युवक के द्वारा 27 अप्रैल को रात्रि करीब 10 बजे घर से जबरदस्ती उठाकर पास के मक्का के खेत में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में कोचाधामन थाने में कांड दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सागर कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ -1 गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार व महिला पुलिस पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.