समस्तीपुर, सितम्बर 24 -- मोरवा। थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत से एक किशोर के अपहरण मामले में सात लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के भदैया गांव से विश्वनाथ सहनी के पुत्र दामोदर सहनी के रूप में हुई। घटना के बारे में बताया जाता है कि करीब 8 महीना पहले थाना क्षेत्र के दरवा पंचायत से घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रूपचंद साहनी के पुत्र संजन सहनी (17) का अपहरण कर लिया गया था। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि इसके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.