पटना, जनवरी 24 -- दीघा थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के अपहरण के बाद हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपित दीपू कुमार उर्फ भोंदा, रामजीचक दीघा निवासी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि 3 अगस्त 2024 को देवराज सिंह उर्फ जॉनी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक मूल रूप से नया बांस गली नंबर-1, सेक्टर-15, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर, यूपी) का निवासी था। वर्तमान में वह अपने ननिहाल खविहायी, समस्तीपुर में रह रहा था। वहीं, दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक में अपने बहनोई सुजित कुमार के घर रहकर एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। 5 अगस्त 2024 को परिजनों द्वारा दीघा थाने में उसकी गुमशुदगी की आवेदन दी गई थी। इसके बाद 7 अगस्त 2024 को उसका शव बरामद किया गया। गोली मार हत्या की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.