बस्ती, फरवरी 6 -- पैकोलिया (बस्ती), हिन्दुस्तान टीम। पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद में दिनदहाड़े युवक को अगवा कर हमले की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त दोनों कारों को भी बरामद कर लिया गया है। इन वाहनों का इस्तेमाल पीड़ित को जबरन ले जाने और भागने के लिए किया गया था। पूरी घटना वर्चस्व व गुटबाजी के साथ ही कुछ अन्य कारणों से अंजाम दी गई, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ केके साहू और उनकी टीम शामिल रही। बता दें कि गत 29 जनवरी को पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद में हमलावरों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद उसे एक ईंट-भट्ठे पर ले जाकर आरोपित सुरेंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.