मऊ, सितम्बर 8 -- मधुबन। मधुबन में बीएससी सेकेंड ईयर की एक छात्रा ने ब्यूटी पार्लर संचालिका पर उसका अपहरण कर जबरन शादी कराकर बेचे जाने का आरोप लगाया है। छात्रा बीते 10 दिनों से अपने घर से लापता थी। रविवार को हरियाणा से वापस लौटी छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर ब्यूटी पार्लर संचालिका पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं दूसरी तरफ ब्यूटी पार्लर संचालिका रंजना गुप्ता का कहना था कि उस पर लगाए गए सभी आरोप बे बुनियाद हैं। कुछ माह पूर्व छात्रा को उसने पार्लर में चोरी करते पकड़ा था। जिसके बाद उसे वहां से निकाल दिया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...