नोएडा, मार्च 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कार सवार युवकों ने होली के दिन मकोड़ा गांव निवासी तीन चचेरे भाइयों का अपहरण कर फार्म हाउस में ले जाकर मारपीट की थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिवार के लोग शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के डीसीपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मकोड़ा गांव के रहने वाले नितिन भाटी ने बताया कि होली के दिन उनके भाई सुमित, चचेरे भाई गौरव और दीपक का कार सवार युवकों ने रामपुर की सर्विस रोड से अपहरण कर लिया था। आरोपी तीनों चचेरे भाइयों को मुर्शदपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस में ले गए। यहां तीनों को बुरी तरह पीटा गया। किसी तरह पीड़ितों की जान बची। अपहरण की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। सेक्टर बीटा-2 पुलिस ने इस मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.