रांची, फरवरी 6 -- रांची। चर्चित अपहरण एवं हवाई फायरिंग मामले में आरोपी मो. वसीम को अदालत से झटका लगा है। अपर न्यायायुक्त कुलदीप की अदालत ने आरोपी की ओर से दायर डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया है। मामले में अब आरोप गठन किया जाएगा। यह मामला चुटिया थाना कांड संख्या 187/2025 से जुड़ा है। प्राथमिकी के अनुसार, 30 जुलाई 2025 को एक स्कूली छात्रा को काले रंग की हुंडई कार में सवार अपराधियों ने जबरन अगवा कर लिया था और इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई थी। जांच के क्रम में पाया गया कि जिस वाहन का इस्तेमाल हुआ, उसका फर्जी नंबर प्लेट आरोपी मो. वसीम द्वारा तैयार किया गया था। अदालत ने डिस्चार्ज याचिका को अस्वीकार करते हुए आरोपी को अगली तारीख पर सशरीर उपस्थित रहने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...