प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के कुशाहिलडीह गांव निवासी संतोष कुमार पटेल उर्फ कटई के खिलाफ किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। सोमवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक राम नारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी संतोष कुमार पटेल उर्फ कटई को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। अपहृता किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण को जिला अस्पताल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.