चम्पावत, अप्रैल 19 -- टनकपुर। अपर सचिव परिवहन व परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने टनकपुर रोडवेज कार्यशाला, बस स्टेशन और निर्माणाधीन आईएसबीटी का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को रोडवेज वर्कशॉप से संबंधित निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने रोडवेज कार्यशाला में चालक- परिचालक प्रशिक्षण केंद्र, मंडलीय प्रबंधक कार्यालय एवं कार्यशाला परिसर में हो रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बसों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को बरसात से पूर्व बनाए गए ट्रस को कवर्ड करने रोडवेज वर्कशॉप से संबंधित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की टायर शाप देहरादून एवं काठगोदाम में ही रहेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.