रुडकी, मार्च 20 -- सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी की अपर सचिव नितिका खंडेलवाल ने गुरुवार को भगवानपुर ब्लॉक में मंडावर और चौली शहाबुद्दीनपुर में अलग-अलग स्कूलों का निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने भी स्कूलों में तकनीकी संसाधनों की आवश्यकता के संबंध में अपर सचिव को अवगत कराया। इसके बाद भगवानपुर ब्लॉक सभागार में अधिकारियों से क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लिया। तहसील स्तर की समस्याओं को भी बारीकी से जानने का प्रयास किया। भगवानपुर ब्लॉक सभागार पहुंचकर तहसील, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी विकास कार्यों एवं समस्याओं की जानकारी जुटाई। उप जिलाधिकारी भगवानपुर जितेंद्र कुमार ने रजिस्ट्रार कार्यालय और उनसे जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के बारे में अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...