चम्पावत, फरवरी 8 -- टनकपुर। अपर सचिव औद्योगिक नरेंद्र भंडारी ने आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य से संस्थान में संचालित व्यवसायों एवं संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थियों की जानकारी ली गई तत्पश्चात सभी व्यवसायों के कार्यशालाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली गई। जिसमें व्यवसाय एफडीटी, इलैक्ट्रिशिन, फिटर के प्रशिक्षार्थियों की ओर से बनाए गए रोजगार की प्रशंसा की गई। एमएमवी के प्रशिक्षार्थियों से इंजन के बारे में जानकारी ली गई, वेल्डर तथा आरएसी एवं आशुलिपि के प्रशिक्षार्थियों से भी उनके व्यवसाय के संबन्ध जानकारी लेने के साथ ही आइटीलेब में इंटरनेट आदि की व्यवस्थाओं को दुरस्त करने पर बल दिया गया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र भट्ट ने पुष्प गुच्छ भेंट ...