लोहरदगा, सितम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा शहरी क्षेत्र के अपर बाजार दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में डांडिया का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रवीण तमेड़ा एवं सचिव शशांक बर्मन ने माता की आरती करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसमें काफी संख्या में महिलाएं, किशोरी और बालिकाएं शामिल हुईं। समिति के संरक्षक विजय भास्कर शर्मा के निर्देशन में भव्य पंडाल का निर्माण किया है एवं प्रांगण को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। डांडिया में महिलाओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही। डांडिया गीतों पर सभी ने आनंद लिया। नवरात्रि में माता से अपने परिवार की सुख, समृद्धि और शांति के लिए भी प्रार्थना की। मौके पर समिति के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद खत्री, रामावतार बर्मन,प्रमोद पोद्दार, चांदमल पोद्दार,सूरज पोद्दार, संदीप पोद्दार, विजय भास्कर शर्मा, दीपक सर्राफ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.