मऊ, अक्टूबर 12 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने शनिवार को कोपागंज थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन और रख-रखाव का जायजा लिया। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार शनिवार की दोपहर कोपागंज थाने पहुंचे। थाना कार्यालय के त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर आदि का गहनता के साथ अवलोकन किया। एएसपी ने गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित करने का निर्देश जारी किया। एएसपी ने सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय का गहनता के साथ जायजा लिया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.