सुल्तानपुर, नवम्बर 14 -- कूरेभार, संवाददाता। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने कूरेभार थाना पहुंचकर अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने बैरकों, अपराध रजिस्टर, मालखाना, असलहा कक्ष, कार्यालय, कंप्यूटर रूम, महिला हेल्प डेस्क, आरक्षी आवास तथा संपूर्ण थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मातहतों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उसी दौरान थाने पर तैनात चौकीदारों से रूबरू होते हुए उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। निरीक्षण के समय उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, दरोगा गिरजेश कुमार, राजेश कुमार, सूर्यपाल सिंह, कांस्टेबल राहुल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.