बागेश्वर, मार्च 17 -- अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल ने जिले के सुदूरवर्ती विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कक्षा-कक्षों में गए तथा शिक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सोमवार को ईडी माध्यमिक अंबादत्त बलौदी ने राजकीय इंटर कॉलेज धैना का निरीक्षण किया। वह प्रत्येक कक्षा-कक्ष तक पहुंचे। भवन निर्माण तथा अन्य आवश्यकीय जानकारी हासिल की। उन्होंने शिक्षकों को पूर्ण मनोयोग के साथ शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए। शिक्षकों की बैठक भी आयोजित की। उन्होंने राइंका वज्यूला का निरीक्षण किया। विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि सुदूरवर्ती विद्यालय में छात्र संख्या 350 होना अच्छी बात है। इसके अलावा उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय, उप शिक्षाधिकारी गरुड़ का भी निरीक्षण किया। प्रत्येक प्रकरणों का यथासमय निराकरण करने के निर्देश दिए। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.