बगहा, जून 22 -- बगहा ,नगर प्रतिनिधि। लूट के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के रामनगर थाना से फरार होने के मामले में अपर थानाध्यक्ष सहित दो पुलिस पदाधिकारी व एक सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि रामनगर पुलिस ने लूट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। अभियुक्त पुलिस हिरासत से फरार हो गया। ऐसे में मामले की जांच कराई गई। जिसमें रामनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष सतीश कुमार , जमादार गौतम कुमार , दरोगा शैलेंद्र कुमार एवं एक पुलिस जवान को दोषी पाया गया है । मामले में अपर थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है । उन्हें पुलिस केंद्र में रिपोर्ट करने का आदेश दियागया है। दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी । इसके लिए स्पष्टीकरण की भी मांग की गई है । एसपी ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.