अयोध्या, अक्टूबर 1 -- अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति अरूण मणि त्रिपाठी का विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह के दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी अरूण मणि त्रिपाठी के कार्यकाल की सराहना किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...