मेरठ, दिसम्बर 4 -- शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा आंतरिक परिवाद समिति के तत्वावधान में मिशन शक्ति के अंतर्गत एनसीसी इकाई के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अतुल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता संकल्प संस्था एवं अधिवक्ता उर्वशी सिंह उपस्थित रहीं। प्राचार्य प्रो. डॉ अंजू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ता एवं आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य डॉ. अतुल शर्मा ने कानूनी जागरुकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि छात्राओं को अधिक सजग रहने की आवश्यकता है और किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करना चाहिए। छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से अवगत करवाया। एडवोकेट उर्वशी सिंह ने छात्राओं को महिलाओं के कानूनी ...