मधेपुरा, मार्च 20 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। पुलिस कप्तान संदीप सिंह ने बुधवार को उदाकिशुनगंज थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ -सफाई सहित विभिन्न संचिकाओं का गहन अवलोकन किया। उससे पहले एसपी का गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया गया। इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों के वर्दी, जूते व साफ-सफाई पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर के चारों तरफ घूमकर साफ -सफाई, थाने में जब्त वाहन समेत पेयजल सुविधा आदि का अवलोकन किया। वहीं एसपी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में अपराध की दुनिया में धन अर्जित करने वाले 15 ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया है। जिन्होंने लोगों को डरा-धमका कर हथियार के बल पर धन अर्जित किया है। उसमें एक अपराधी पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शेष चिन्हित सभी अपराधियों के विरुद्ध पुलिस लगातार अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.