रांची, फरवरी 7 -- रांची, संवाददाता। शहर की विधि-व्यवस्था के मुद्दे पर शनिवार को झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चैम्बर भवन में पुलिस अधिकारियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, सिटी डीएसपी केवी रमन और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय मौजूद थे। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से व्यापारियों में भय का वातावरण बनता है। उन्होंने हालिया मामलों के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस के काम की सराहना करते हुए स्पष्ट संदेश देने की आवश्यकता बताई कि झारखंड में अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पेट्रोलिंग वाहनों की संख्या बढ़ाने, नए थानों के निर्माण, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, खुफिया तंत्र को मजबूत करने और अन्य राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने का सुझाव दिया। सिटी एसपी पारस राणा ने कहा क...