मेरठ, जनवरी 9 -- अपराध माफिया और मेरठ के कुख्यात अपराधी उधम सिंह को गैंगस्टर कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल 10 माह की सजा सुनाई है। आरोपी पर पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। उधम सिंह पर पूर्व में भी कई मुकदमे हैं, लेकिन पहली बार सजा हुई है। बाकी मामलों में वह गवाही के अभाव में बचता रहा है। सरूरपुर थानाक्षेत्र के करनावल निवासी उधम सिंह पुत्र वीरनारायण सिंह कुख्यात अपराधी है। यूपी पुलिस ने उधम सिंह को अपराध माफिया घोषित किया है। वर्तमान में वह उन्नाव जेल में बंद है। उधम सिंह के खिलाफ सरूरपुर थाने में थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने 15 जुलाई 2008 को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कराया गया था। मुकदमे को पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन में शामिल किया और पैरवी शुरू कराई। गैंगस्टर कोर्ट ने मुकदमे में गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.