संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। अपराधों पर लगाम कसने को लेकर पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई का ग्राफ बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अपराधियों का हौसला टूट रहा है। जनता में मजबूत पकड़ बनाने में पुलिस मित्र और ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान पुलिस के लिए कारगर हथियार साबित हो रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में पिछले वर्षो की अपेक्षा अपराधों में आई गिरावट इसी ओर संकेत है। पुलिस की सूचना की प्रथम कड़ी ग्राम चौकीदार होते है। वहीं पुलिस मित्र बना कर भी सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में पहल हुई। बीट पुलिस प्रणाली को काफी मजबूत किया गया। पुलिस महकमे में तमाम तरह के अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं। इसी में ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान चल रहा है। जिसमें पुलिस जनसहयोग से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगा कर अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव डाल रही है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.