पटना, मार्च 16 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राजद पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पर अनावश्यक गाल बजाने से पहले लालू परिवार को अपने राजनीतिक गिरेबान में झांकना चाहिए। रविवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया है कि यह राजनीति का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि जो खुद सत्ता में रहते हुए अपहरण उद्योग चलाते थे, वे अब सुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद के शासनकाल में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। वहीं, अब ऐसे असमाजिक तत्वों पर कानून का डंडा चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज स्थापित है, और जो भी इसे चुनौती देगा, उसे अपने किए का कड़ा परिणाम भुगतना पड़ेगा। कुशवाहा ने कहा कि राजद शासनकाल में राज्य में फैली अराजकता और ध्वस्त कानून व्यवस्था को देखते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.