लखीसराय, फरवरी 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर गश्ती अभियान चलाया गया। प्रातः कालीन गश्ती के दौरान पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर गश्ती, ओडी. तथा डायल-112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सघन जांच की गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया गया। वहीं मद्य पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विगत रात्रि गश्ती के दौरान विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जाँच की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.