सीतामढ़ी, जून 8 -- सीतामढ़ी। जिले में अपराध व अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर रोको टोको अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस टीम ने विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चालकों को रोककर जांच की। साथ ही उनके सड़क पर निकलने के उद्देश्य की जानकारी ली। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान से असामाजिक तत्त्वों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियम की अनदेखी की सड़क पर वाहन चलाने वालों से जुर्माना राशि भी वसूल की। एसपी के निर्देश सभी थानाध्यक्षों ने विशेष अभियान के तहत वाहन जांच में लाखों रुपए की राजस्व की वसूली की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.