जहानाबाद, जनवरी 14 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डाक्टर नवजोत सिमी ने जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कांडों के निष्पादन, कुर्की जब्ती एवं वारंट का निस्तारण, विभिन्न कांडों के अभियुक्तों के गिरफ्तारी, सघन रात्रि गश्ती, अवैध हथियार, शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी, हर्ष फायरिंग, विभिन्न कार्यालय एवं थाना परिसर के रख-रखाव एवं कांड अनुसंधानकर्ताओं के परफॉर्मेंस आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी ने बेहतर अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.