बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- बलरामपुर, टीम। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीम मिशन शक्ति फेज के पांचवें चरण के तहत महिलाओं व छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूक कर रही है। महिलाओं व छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है। महराजगंज तराई क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय कौवापुर में मिशन शक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखिलेश पांडे ने महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। छात्राओं को आत्मरक्षा के कई महत्वपूर्ण तकनीकें बताई गई। महिला कांस्टेबल सपना राज़ ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कहा कि अगर कोई व्यक्ति छेड़छाड़ करता है तो डरने के बजाय उसका सामना करना चाहिए। इसके अलावा एंटी रोमियो, शक्ति दीदी अभियान के माध्यम से छेड़छाड़ व सामाजिक तत्वों से बचाव के लिए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.