बेगुसराय, फरवरी 15 -- बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की शाम फ्लैग मार्च से लौटने के क्रम में मिली सूचना पर लखमिनिया रेलवे स्टेशन परिसर से हथियार एवं गोली के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम फ्लैग मार्च के दौरान गुप्त सूचना मिली कि नूरजमापुर गांव के एक बगीचे में आधे दर्जन से अधिक संदिग्ध लोग अंधेरे में बैठे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर छापेमारी की गयी। वहां पुलिस टीम को आते देख सभी संदिग्ध भागने लगे। पुलिस के द्वारा पीछा करते हुए लोगों से पूछताछ कर लखमिनिया रेलवे स्टेशन परिसर की एक चाय दुकान की घेराबंदी की गयी। वहां दुकान की तलाशी लेने के क्रम में थाना क्षेत्र के नूरजमापुर निवासी उमेश महतो के पुत्र प्रेम कुमार, मथुरापुर निवासी भ...