मिर्जापुर, फरवरी 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता जिले की नवागत एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व उन्होंने विंध्य धाम में मत्था टेका। मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद लीं। उसके बाद पुलिस कार्यालय पहुंच गार्ड ऑफ ऑनर लिया और पुलिस अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसपी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहाकि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराध और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। महिला सुरक्षा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए थानों पर जनस...