सिद्धार्थ, अप्रैल 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। शिवपति इंटर कॉलेज सभागार में सोमवार को 46वीं यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से वाइब्रेट विलेजर्स प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में मानव तस्करी और पलायन गतिविधि को रोकने के साथ एनसीसी से बच्चों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि कहा कि सीमावर्ती इलाकों में जागरूकता ही अपराधों के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने कहा कि पलायन के नाम पर बेरोजगार युवाओं को बहला-फुसला कर तस्करी का शिकार बनाया जा रहा है, जो न केवल सामाजिक संकट है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है। स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन या सुरक्षा बलों को दें। किसी भी प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.