लाइव हिन्दुस्तान, मार्च 16 -- पटना के नौबतपुर में अपराधियों ने सरेआम फायरिंग कर कोहराम मचा दिया। होलिका दहन के दिए किए गए इस फायरिंग में चाचा-भतीजा को गोली लगी। गोलीबारी में 40 साल के ललन यादव की मौत हो गई। ललन यादव के 31 साल के भतीजे प्रेम कुमार गोली लगने से जख्मी हैं। प्रेम कुमार का पटना स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एम्स जाकर प्रेम कुमार से मुलाकात की है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने उनका हालचाल जाना और फिर बिहार सरकार पर तीखा हमला भी किया। तेजस्वी यादव ने यहां तक कह दिया कि राज्य में अफसर और अपराधी बिजनेस पार्टनर हो गए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, 'सत्ता संरक्षण में हुए नौबतपुर हत्याकांड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.