हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने शुक्रवार को कोतवाली शहर का वार्षिक निरीक्षण में थाना कार्यालय में रखे रजिस्टर, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया। रजिस्टरों के रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी अभिलेख समय पर पूरे किए जाएं। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधियों पर कड़ी नजर रखें और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दें। एसपी ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में अपराध बढ़ा या किसी प्रकार की शिथिलता पाई गई तो संबंधित उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.