बांका, दिसम्बर 6 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। अपराधियों के गोली का शिकार प्रदीप यादव लगातार करीब 10 दिनों तक इलाज के दौरान जिंदगी की जद्दोजहद के बीच आखिरकार शुक्रवार की सुबह जिंदगी का जंग हार गया। पटना के किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात तक मृतक का शव उसके पैतृक गांव रजौन थाना क्षेत्र के खिड्डी गांव पहुंचने की संभावना हैं। पिछले 24 नवंबर की शाम के करीब 7 बजे अपराधियों ने प्रदीप यादव के सीने में गोली मार दी थी। इस घटना के बाद जख्मी प्रदीप का प्राथमिक उपचार रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराए जाने के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया था। यहां से भी उसी दिन उसे पटना रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन किसी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इधर सीने में फंसी गोली नहीं निकलने के बाद पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.