पटना, जुलाई 5 -- जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने गोपाल खेमका हत्याकांड की कड़ी निंदा की। अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। वे शनिवार को गोपाल खेमका के परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और पूर्व विधायक किशोर मुन्ना भी थे। सिंह ने कहा कि राजधानी पटना में यदि इस तरह की घटना होती है तो वह बेहद चिंताजनक है। ऐसा लग रहा है कि यहां कभी भी कुछ हो सकता है। बिहार जंगलराज से आगे बढ़ चुका है। अब यहां महाजंगलराज है। भाजपा-जदयू को जंगलराज की बात अब नहीं करनी चाहिए और अपनी गलतियों को सुधारें। यह सच है कि लालू के शासनकाल में बिहार में जंगलराज की स्थिति थी। उसे भूलना संभव नहीं है, लेकिन अब तो हालात और खराब हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.