छपरा, मार्च 8 -- दाउदपुर(मांझी)। पांच दिन पूर्व अपराधियों के गोली से गंभीर रूप से जख्मी हुए मुबारकपुर के उप मुखिया व शिवनारायण यादव के पुत्र 35 वर्षीय कमलेश यादव की शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। मालूम हो कि उप मुखिया कमलेश यादव 2 मार्च की रात में एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी कोठीपर टोला के समीप घात लगाए अपराधियों ने उनके ऊपर गोली चला दी। वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसके बाद जख्मी कमलेश यादव का पटना में इलाज चल रहा था। अस्पताल में पांच दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझ रहे उप मुखिया कमलेश यादव आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए और शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुन मृतक की पत्नी कविता देवी, माता पार्वती देवी समेत परिजनों का का रो-रो कर बुरा हाल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.