जहानाबाद, जनवरी 9 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी विनीत कुमार का यहां से तबादला हो गया। पटना ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान जहानाबाद के एसपी बनाए गए हैं। शुक्रवार को राज्य सरकार गृह मंत्रालय द्वारा इसका आदेश निर्गत किया गया है। अपराजित लोहान 2020 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं अरवल के एसपी मनीष कुमार का तबादला पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पटना किया गया है। उनके जगह पर नवजोत सिमी को जिले की कमान सौंपी गयी है। नवजोत सिमी 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 19 बेगूसराय में समादेष्टा के पद पर कार्यरत थे। फोटो- 09 जनवरी जेहाना अपराजिता लोहान कैप्शन- अपराजिता लोहान, नये एसपी, जहानाबाद। फोटो- 09 जनवरी अरवल- नवजोत सिमी कैप्शन- नवजोत सिमी, अरवल के नए एसपी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.