नई दिल्ली, फरवरी 3 -- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर लावारिस मिले 'आर्सेनिक' वाले जहरीले पेड़े खाने से हुई तीन लोगों की रहस्यमयी मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। रविवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना पारिवारिक कलह, अपमान और प्रतिशोध का परिणाम थी। पुलिस ने इस सिलसिले में मृतका खुशबू के ससुर झाड़ू कासार, देवर शुभम और ननद शिवानी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इन तीनों ने मिलकर खुशबू और उसके परिवार को खत्म करने की साजिश रची थी, हालांकि खुशबू का पति इस पूरी साजिश से बेखबर था। पुलिस के अनुसार, खुशबू की शादी 2023 में हुई थी, लेकिन ससुराल वालों से अनबन के बाद वह 3 दिसंबर 2025 को अपने मायके लौट आई थी। ससुराल पक्ष का आरोप है कि वापस आने के बाद खुशबू उन...