पूर्णिया, मार्च 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया केन्द्रीय कारा में पाक रमजान का महीना उत्सवी माहौल में गुजर रहा है। अपनों से दूर विभिन्न मामलों में जेल में बंद 458 बंदी रोजा कर रहे हैं। इनमें अधिकांश की ईद भी जेल में ही मनेगी। इनमें 430 पुरूष एवं 28 महिला पूरी अकीदत के साथ रोजा कर रहे हैं। पुरूषों में सात विदेशी बंदी भी हैं, जो भारतीय बंदी की तरह ही रोजे को लेकर अकीदतमंद बने हुए हैं। जेल प्रशासन की ओर से रोजेदार बंदियों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। खासकर इनकी सहरी से लेकर इफ्तार तक पर जेल प्रशासन विशेष नजर रख रहा है। उनके लिए नमाज अदायगी के भी खास इंतजाम हैं। खासकर इफ्तार के समय रोजेदारों के लिए लजीज व्यंजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सहरी के लिए भी मेस के लिए निर्धारित समय से अलग सुबह- सबेरे जेल में चूल्हे जल रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.