बांका, फरवरी 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे के अवसर पर जिलेभर के मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इधर शहर के शिवाज़ी चौक स्थित जामा मस्जिद में रमजान के पहले जुम्मे की नमाज़ के मौके पर हाजी मुनिरुद्दीन ने जिलेवासियों और देशवासियों के नाम अहम पैगाम दिया। अपने खुत्बे में उन्होंने कहा कि, रमजान का महीना केवल रोज़ा रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, वे अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ-साथ पूरे देश के नागरिकों के लिए भी फिक्रमंद रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि, मौजूदा दौर में समाज को आपसी सौहार्द, एकता और सहयोग की सख्त जरूरत है। जो लोग ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ यानी मानव सेवा में लगे रहते हैं, वे अल्लाह के सबसे प्रिय बंदों में शामिल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.