गढ़वा, दिसम्बर 5 -- गढवा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त दिनेश यादव ने फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनीं और उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को सुना गया। सर्वप्रथम सदर प्रखंड के परिहारा निवासी सिकंदर राम ने आवेदन समर्पित कर अपने ही भाई के विरुद्ध फर्जी कागजात बनाकर जमीन हड़पने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बंटवारे के अनुसार उनके पांचों भाई अपने-अपने हिस्से पर काबिज हैं। परंतु उनके बड़े भाई सुखदेव राम द्वारा फर्जी कागजात बनवाकर उनके हिस्से की जमीन हड़पने का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने उक्त मा...