रुडकी, जून 6 -- महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा नेताओं की संलिप्तता के साथ महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। भाजपा नेत्री ने ही अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करवा दिया। शुक्रवार को रामनगर चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ का नारा देती है, लेकिन भाजपा में नैतिक मूल्यों का कोई अर्थ नहीं है। कहा कि रुड़की में राज्यसभा सांसद, मेयर और भाजपा जिलाध्यक्ष महिला है, लेकिन उनके मुख से महिलाओं पर हो रहे अपराध पर एक शब्द नहीं निकला। कहा कि पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पर महिला ने आरोप लगाया, लेकिन सरकार ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.