गोरखपुर, अप्रैल 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पिता से विवाद होने पर अपने ही घर को बार-बार आग लगा कर बेटे ने फूंकने की कोशिश की। उसने अपने पिता को भी घर के अंदर जिंदा जलाने का प्रयास किया। करीब दो से तीन बार इस तरह का प्रयास किया। हर बार परिवारीजनों ने आग बुझा दी लेकिन बेटे की हरकत बंद न होने पर पिता ने उसके खिलाफ चिलुआताल थाने में तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी सुंदर प्रसाद निषाद के बेटे अजित का घरवालों से परिवारिक विवाद है। आरोप है कि वह इस विवाद का बदला लेने के लिए पूरा घर ही फूंक देना चाहता है। इसके लिए उसने कई बार घर में आग लगाने का प्रयास किया। बार-बार परिवारीजनों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.