हमीरपुर संवाददाता, जनवरी 4 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां जल संस्थान में तैनात एक कर्मचारी ने अपने ही विभाग की महिला कर्मचारी की नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की है। आरोपी ने 16 साल की किशोरी को पहले बहलाफुसला कर हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके बार-बार रेप करता रहा। कर्मचारियों की हरकत से परेशान होकर किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई तो हड़कंप मच गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं विभाग ने तत्काल प्रभाव से कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान अब्दुल सलाम उर्फ आरिफ के रूप में हुई है, जो मौदहा तहसील के नायकपुरवा इचौली स्थित जल संस्थान की इकाई...