पटना, मार्च 13 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। बुधवार को जारी बयान में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं। वे विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनकी लगातार मॉनिटरिंग का ही सकारात्मक परिणाम है कि अगले कुछ महीनों में पटना में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी। बेहतर होगा कि तेजस्वी यादव अपने स्वास्थ्य की चिंता करें। तेजस्वी यादव को यह जानकारी होनी चाहिए कि विकास पेड़ पर नहीं फलता और न ही किचन में तैयार किया जाता है। विकास के लिए सतत् मेहनत करनी पड़ती है। आज जो बिहार में विकास दिख रहा है, वह मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार के अथक परिश्रम का परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.