गिरडीह, दिसम्बर 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे। वे देवघर जाने के क्रम में कुछ देर के लिए गिरिडीह परिषदन भवन में रुके थे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस वादे और संकल्प के साथ झारखंड में सरकार बनाने का काम हेमंत सोरेन ने किया, उसे पूरा करने में विफल है। राज्य की हेमंत सरकार अपने सिद्धांतों से भटक गई है। मुंडा ने कहा कि नीतिगत बातों पर सरकार चर्चा तक करने को तैयार नहीं होती है। विपक्ष जब इस मामले पर सरकार से जवाब मांगती है तो इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता दिया जाता है। मुंडा ने कहा कि भाजपा अपने नीति और सिद्धांतों के साथ काम करने वाली अनुशासित पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.